अंतरराष्ट्रीयताज़ा खबर

2 ट्रेनों की आमने-सामने भीषण टक्कर में 32 की मौत, कई घायल

एथेंस, 01 मार्च (ब्यूरो) : ग्रीस में मंगलवार देर रात एक भीषण दुर्घटना हुई है। दो ट्रेनों की आमने-सामने की टक्कर में 32 लोगों की मौत हो गई। इस घटना में कम से कम 85 लोग घायल हो गए हैं। घटना ग्रीस के लारिसा शहर के पास हुई है। टक्कर के कारण कम से कम दो डिब्बों में आग लग गई। सूचना मिलते ही बचाव दल घटना स्थल पर पहुंची। इसके बाद ट्रेन में फंसे यात्रियों को निकाला गया। यात्री ट्रेन एथेंस से उत्तरी शहर थेसालोनिकी की ओर जा रही थी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button