ताज़ा खबरपंजाब

14 वर्षीय नाबालिग के साथ पड़ोसी युवक ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज

जालंधर, 11 अगस्त (कबीर सौंधी) : जालंधर के वेस्ट हलके मे इंसानियत शर्मसार करने की घटना सामने आई है, जहां नाबालिग 14 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म किया गया। इस घटना को लेकर बच्ची ने मां के साथ मिलकर थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। दरअसल, घटना के बाद बच्ची ने मां को सारी कहानी बताई। पुलिस ने मां के बयानों पर प्रवासी युवक के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

मामले की जानकारी देते हुए एसीपी आतिश भाटिया ने कहा कि बच्ची ने पुलिस को बयान दिए है। पीड़ित परिवार की ओर से दी गई शिकायत के अनुसार उन्हें भार्गव कैंप एरिया में आए दो दिन ही हुए थे। ऐसे में बच्ची की दोस्ती पड़ोसी के युवक के साथ हो गई। दोनों युवक-युवती इकट्ठे घूमते फिरते और मस्ती करते थे। एसीपी आतिश भाटिया ने कहा कि एक दिन बच्ची को युवक ने रात 12 बजे घर बुला लिया।

बच्ची घर में परिजनों को बताए बिना पड़ोसी युवक के घर चली गई। एसीपी के कहा कि जहां युवक ने बच्ची से दुष्कर्म किया। पुलिस ने बच्ची के बयानों पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद और कोर्ट में दिए जाने वाले बयानों पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसीपी ने कहाकि युवक को काबू करने के लिए छापेमारी की जा रही है, जल्द युवक को काबू कर लिया जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button