ताज़ा खबरपंजाब

होशियारपुर की दुकान में युवकों ने की अंधाधुंध फायरिंग, इलाके में दहशत का माहौल

होशियारपुर, 08 जून (ब्यूरो) : पंजाब के जिला होशियारपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि होशियारपुर के नजदीकी गांव चब्बेवाल में गोलियां चल गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एक दुकान में ताबड़तोड़ चली है।

बताया जा रहा है कि देर रात मोटरसाइकिल सवार 2 युवकों द्वारा चब्बेवाल के भीलोवाल चौक स्थित एक हार्ड वेयर की दुकान में गोलियां चलाई गई है। इस गोलीबारी में किसी भी तरह का कोई जानी नुकसान होने से बचाव हो गया है।

हमलावरों द्वारा किए गए फायर दुकान के शीशे पर लगे है जिससे दुकान का शीशा टूट गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गयी है। पुलिस ने जांच करना शुरू कर दी है। आस पास के लगे सी.सी.टी.वी. फुटेज को भी खंगाला जा रहा है वहीं दूसरी तरफ इस इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button