क्राइमताज़ा खबरपंजाब

होटल बेस्ट वेस्टर्न में पुलिस की रेड, जुआ खेल रहे 6 लोगों से 10 लाख रुपए बरामद, 2 मौके से फरार

जालंधर, 07 अक्तूबर (कबीर सौंधी) : जालंधर कमिश्नरेट की थाना न्यू बारादरी पुलिस ने बीएसएफ चौंक के निकट स्थित बैस्ट वेस्टर्न होटल से देर रात लाखों की नकदी के साथ 4 जुआरियों को गिरफ्तार किया है, दो आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने जुआरियों के कब्जे से करीब 10 लाख की नकदी बरामद की है। सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने गैम्बलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

आरोपियों की पहचान संदीप पुत्र भारत भूषण, अमृत पाल सिंह पुत्र सतनाम सिंह, जगजीत सिंह पुत्र बलजीत सिंह, राजेश कुमार पुत्र किशोरी लाल के रूप में हुई है, जबकि फरार आरोपी गगनदीप पुत्र रूपलाल व अविनाश सिंह पुत्र मोहन सिंह की तलाश जारी है। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया की देर रात पुलिस को सूचना मिली थी की बेस्ट वेस्टर्न होटल में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने वहां पर दबिश देकर चार लोगों को काबू कर लिया, जबकि दो आरोपी मौके से फरार हो गए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button