ताज़ा खबरपंजाब

होटल के कमरे में व्यक्ति का मिला शव

बठिंडा, 11 अक्तूबर (ब्यूरो) : गिद्दड़बाहा रोड पर बहमन दीवाना के पास एक व्यक्ति ने होटल में अपने स्टे के दौरान स्प्रे पीकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मुक्तसर साहिब के गांव हुसनर के रहने वाले बलतेज सिंह पुत्र गुरजंच सिंह के रूप में हुई है। जिसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। थाना सदर के पुलिस अधिकारियों के अनुसार सुबह ही मृतक युवक ने उक्त होटल में कमरा लिया था। जब शाम तक उसने दरवाजा नहीं खोला तो मामले की जानकारी होटल द्वारा पुलिस को दी गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दरवाजा खुलवाया तो देखा कि उक्त युवक बेसुध पड़ा हुआ था। पुलिस ने मौके से एक स्प्रे की शीशी भी बरामद की। जिससे पुलिस को पता चला कि उक्त युवक ने स्प्रे पीकर आत्महत्या की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर तुरंत जांच शुरू की। वहीं, उसकी पहचान होटल में जमा किए गए आईडी कार्ड से हुई। पुलिस मामले में जांच के बाद अगली कार्रवाई करेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button