ताज़ा खबरपंजाब

हर देशवासी की पहचान है तिरंगा : रजनीश सहगल

जालंधर, 10 अगस्त (धर्मेंद्र सौंधी) : हर घर तिरंगा यात्रा की शुरुआत करते हुए भाजपा आई.टी. सैल के जिला संयोजक रजनीश सहगल ने बताया तिरंगा हमारे देश की शान है और हर देशवासी की पहचान है। तिरंगे को देखकर हमारे सिर फख से उठ जाते हैं। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त 1947 का वह दिन जब भारत आजाद हुआ था। आज इस बात को 75 वर्ष हो गए इन 75 वर्षो में हमारा देश दुनिया के सबसे मजबूत देशों में से एक बन चुका है।

जिस भी देश में हमारे नागरिक रह रहे हैं वहां पर 15 अगस्त को झंडा फहराया जाता है हमारे लिए भी यह गर्व की बात है कि हम देशवासी भी इस 15 अगस्त को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ देश का झंडा अपने घरों में फहराएंगे। रजनीश सहगल ने देशवासियों को‌ आजादी के 75 साल पूरे होने पर मुबारकबाद दी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button