ताज़ा खबरपंजाब

सीएम चरणजीत चन्नी के भांजे हनी की मुश्किलें बढ़ी, न्यायिक हिरासत की अवधि 10 मार्च तक बढ़ाई गई

जालंधर, 25 फरवरी (सुमित खेड़ा) : अवैध रेत खनन मामले में गिरफ्तार किए गए पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भांजे भूपेंद्र सिंह हनी की मुश्किलें बढ़ती नज़र आ रही है , हनी की न्यायिक हिरासत 10 मार्च तक बढ़ा दी गई है। आपको बता दे कि ईडी ने 12 जनवरी को भूपेंद्र सिंह हनी के मोहाली स्थित घर पर छापामारी करके लगभग 8 करोड़ रुपये बरामद किए थे। वहीँ हनी के दोस्त के घर से भी दो करोड़ रुपये बरामद किए गए थे। वहीँ इसके बाद इस मामले में हनी को तीन फरवरी की रात ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button