ताज़ा खबरपंजाब

सरकार की बड़ी कार्रवाई, जालंधर के इस विभाग के 3 अधिकारी सस्पेंड

जालंधर, 12 मार्च (कबीर सौंधी) : इस समय की बड़ी खबर जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन से सामने आ रही है। खबर है कि जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन के चीफ यार्ड मास्टर सहित अन्य 3 कर्मचरियों पर बड़ी कार्रवाई की गई है।

यह कार्रवाई फिरोजपुर रेलवे मंडल द्वारा की गई है। दरसअल बीते कुछ दिन पहले फिरोजपुर रेलवे मंडल के सीनियर डिवीजनल ऑपरेटिंग मैनेजर उचित सिंघल ने जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया था।

निलंबित अधिकारी चीफ यार्ड मास्टर वीके चढ्ढा

इस दौरान उन्होंने वहां कुछ खामियां पाई। जिस पर आज उन्होंने कार्रवाई करते हुए जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन के चीफ यार्ड मास्टर वीके चड्ढा, दो अन्य कर्मचारी मनीष और जय नारायण को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।

बताया जा रहा है कि जब निरीक्षण के लिए अधिकारी जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि एक माल गाड़ी की मरम्मत चल रही थी। इस दौरान मालगाड़ी को स्टेबल करने के लिए पहियों के नीचे गुटके और चेन नहीं लगाई गई थी जिससे कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button