ताज़ा खबरपंजाब

‘सरकार आपके द्वार’ प्रोग्राम के तहत गांव गहरी मंडी और बम्मा में लगाया गया कैंप

जंडियाला गुरु, 14 फरवरी (कंवलजीत सिंह, दविंदर सहोता) : विधानसभा हल्का जंडियाला गुरु में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत गांव गहरी मंडी और बम्मा में कैंप लगाया गया ।इस कैंप में पंजाब सरकार द्वारा 43 सेवाओं को लोगों को सरकार आप द्वार कार्यक्रम के तहत सुविधा दी गई ।यह कैंप सरकारी एलिमेंट्री स्कूल गहरी मंडी में लगाया गया ।इस कार्यक्रम में विशेष तौर पर कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई टी ओ पहुंचे।

उन्होंने ने बताया कि मुख्यमंत्री पँजाब भगवंत मान की योग्य अगुवाई में यह कैंप पंजाब भर में लागये जा रहे हैं इसलिए कि लोगों को उनकी सेवाएं उनके द्वार तक पहुंचाई जाएं ।इस कैंप सभी विभाग के अधिकारी लोगों को उनके विभाग द्वारा दी जाने वाले सुविधा तुरन्त उपलब्ध करवाते है ।लोगों को अपील करते हुए उन्होंने कहा कि वह इन कैंपों का ज्यादा से ज्यादा लाभ लें। इस मौके पर चेयरमैन मार्कीट कमेटी गहरी मंडी सूबेदार छनाख सिंह,कुलदीप सिंह सरपंच गहरी मंडी ,आप नेता स्वर्ण सिंह गहरी मंडी हाजिर थे

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button