ताज़ा खबरपंजाब

समाज सेवक श्री राजेश राणा शूर भाजपा में शामिल, कांग्रेस की आपसी कलह डूबते जहाज के समान : मोहिंदर भगत

जालंधर 7 अक्टूबर (दृव टकियार) : प्रदेश भाजपा प्रवक्ता मोहिंदर भगत ने जय महाबीर क्लब,बस्ती शेख के कार्यकरणी अध्य्क्ष समाज सेवक श्री राजेश (राणा) शूर को मंडल न 8 के अध्य्क्ष अमित लुधरा के प्रयासों से भाजपा में शामिल किया। जिससे जालंधर वैस्ट में भाजपा को मजबूती मिलेगी। मोहिंदर भगत ने कहा कि जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे है , लोग भाजपा के साथ जुड़ रहे है और कांग्रेस की आपसी कलह के कारण लोग कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। कांग्रेस इस समय डूबते जहाज के समान हैं। मोहिंदर भगत ने समाज सेवक श्री राजेश (राणा) शूर का सिरोपा डालकर स्वागत किया और कहा कि भाजपा के दरवाजे सभी के लिए हमेशा खुले है।

भाजपा एक ऐसी पार्टी है जिसमें कार्यकर्ता का पूरा सम्मान होता है। समाज सेवक श्री राजेश (राणा) शूर ने पार्टी का धन्यबाद किया और कहा कि जालंधर वैस्ट में मोहिंदर भगत की अगुवाई में भाजपा की मजबूती के लिए काम करेगें। हम प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी की जन भलाई नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया। इस अवसर पर भाजपा नेता सुभाष कपूर ,मंडल 10 के महामंत्री गौरव जोशी , मंडल न 10 के उपाध्यक्ष गुलशन बजाज ,मंडल न 8 के महामंत्री संजीव शर्मा , विजय काका मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button