ताज़ा खबरपंजाब

सनातन संस्कृति का अपमान और देवी देवताओं का निरादर बर्दाश नही करेगा हिन्दू संगठन : कुणाल अग्रवाल

निगम जल्द से जल्द अपनी कार्यवाही करे नही तो सभी हिन्दू संगठन सड़क पर उतर करेंगे प्रदर्शन : मोहित शर्मा

जालंधर, 22 जुलाई (संजीव कुमार) : संतोखपुरा स्थित चड्ढा स्वीट शॉप के साथ अवैध निर्माण कर एक जगह बनाई गई है जिसे मंदिर का रूप देने की कोशिश की गई है और ठीक उसके पीछे एक मीट शॉप है। देखने में आया है उस जगह में एक फोटो रख सिर्फ लोगो को ठगी का शिकार बनाया जा रहा है। उसका न तो कोई धार्मिक इतिहास है और न ही कोई वैद्य जगह है। देवी देवताओं की तस्वीरे रख कचरा फैंका हुआ है और पीछे मीट शॉप का कचरा भी देवी देवताओं की तस्वीरों के पास आता है, जिसे देख सभी सनातन संगठनों में भारी रोष है।

मोके पर सर्वोपरि मंदिर प्रबंधक कमेटी के प्रदेश महासचिव कुणाल अग्रवाल, प्रदेश सचिव मोहित शर्मा जी और रुद्र सेना संगठन के अध्यक्ष दिनेश कुमार जी अपने कार्यकर्ताओं सहित वहां आए और जायजा लिया और ठाना 8 के प्रभारी को शिकायत पत्र सौंपा गया और मांग की गई शरारती तत्वों के खिलाफ बनती कार्यवाही की जाए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button