ताज़ा खबरपंजाब

सतनाम सिंह माणक बने पंजाब प्रेस क्लब के प्रधान

जालंधर, 10 दिसंबर (धर्मेन्द्र सौंधी) : पंजाब प्रैस क्लब के आज हुए चुनावों में वरिष्ठ पत्रकार सतनाम सिंह माणक को प्रेस क्लब का प्रधान चुन लिया गया है। आज विभिन्न पदों के चुनाव के लिए मतदान हुआ था। प्रोग्रेसिव मीडिया मंच के शिव शर्मा ने कैशियर पद का चुनाव जीता। वहीं उपाध्यक्ष (महिला) पद पर तेजिंदर काैर थिंद निर्वाचित हुईं। सचिव का चुनाव प्रोग्रेसिव मीडिया मंच के मेहर मलिक और संयुक्त सचिव का पद राकेश कुमार सूरी ने जीता।

उप प्रधान के पद के लिए मनदीप शर्मा व पंकज रॉय चयनित हुए। सतनाम माणक को क्लब का नया प्रधान तथा मनोज त्रिपाठी को महासचिव चुना गया है। मतदान दौरान क्लब परिसर में लखविंदर जोहल,अमन बग्गा, प्रदीप वर्मा,अजीत सिंह बुलंद, गुरप्रीत सिंह संधू, सुकरात सफरी, धर्मेन्द्र सौंधी अर्जुन शर्मा, राकेश शांतिदूत,संदीप वर्मा,बिट्टू ओबेरॉय, विकास मौदगिल,पवन कुमार आदि मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button