ताज़ा खबरराष्ट्रीय

विस्फोट से मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 7 सदस्यों की मृत्यु हो गई जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये।

गोण्डा 2 मई (बयूरो) :उतर प्रदेश में गोण्डा जिले के वजीरगंज क्षेत्र में विस्फोट से मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के सात सदस्यों की मृत्यु हो गई जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये।
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बुधवार को बताया कि मंगलवार देर रात टिकरी गांव में नूरल हसन के घर में जोरदार धमाका हुआ और मकान पूरी तरह शतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मलबा हटवाकर पीड़ितों को बाहर निकलवाया और अस्पताल पहुंचाया गया जहां डाक्टरों ने जिसमे सात को मृत घोषित कर दिया जबकि सात की हालत गंभीर बनी हुयी है। मृतकों में दो पुरुष ,दो महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं

आगे उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया घरेलू सिलेंडर के विस्फोट से छत गिरना बताया जा रहा है । फिलहाल घटना की गहराई से छानबीन की जा रही है । शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया हैं ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button