
जालंधर 7 अप्रैल (कबीर सौंधी) : मां बगलामुखी धाम नजदीक लम्मां पिंड चौंक होशियारपुर रोड़ पर स्थित गुलमोहर सिटी में धाम के संस्थापक एवं संचालक नवजीत भारद्वाज की अध्यक्षता में साप्ताहिक मां बगलामुखी हवन यज्ञ करवाया गया।

सबसे पहले ब्राह्मणों द्वारा नवग्रह, पंचोपचार, षोढषोपचार, गौरी, गणेश, कुंभ पूजन, मां बगलामुखी जी के निमति मंत्र माला जाप कर मुख्य यजमानों से सपरिवार पूजा अर्चना उपरांत हवन यज्ञ में आहुतियां डलवाईं । इस यज्ञ में उपस्थित मां भक्तो को आहुतियां डलवाने के बाद नवजीत भारद्वाज ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि धर्म मानव जीवन की वह प्राकृतिक गुण है जिसके द्वारा संसार में हमें आत्मा की शांति व आत्म आनंद प्राप्त होता है।

मानव जीवन में धर्म की बहुत बड़ी उपयोगिता है। बिना धर्म के सुख की प्राप्ति नही होता है। इसलिए धर्म का त्याग नही करनी चाहिए। सत्य बोलना चाहिए। सत्य बोलने से हमारे आत्मा में शांति की अनुभूति होती है। संसार में कोई मानव दुख की कामना नहीं करता है। जो जहां रहता है। उसे वही सुख शांति की प्राप्ति की कामना होती है

कितनी भी विपत्ति आये फिर भी अच्छे मार्गों को त्याग नहीं चाहिए व बुरे मार्गों की तरफ पैर नहीं बढ़ना चाहिए। यह धार्मिक व्यक्ति की पहचान है। *वेशभूषा से नहीं अच्छे कर्म से होती है व्यक्ति की पहचान धार्मिक व्यक्ति की पहचान वेशभूषा से नही होती है उनकी पहचान तो अच्छे आचरण,अच्छे व्यवहार, अच्छे कर्मों से होती है*। चाहे वह व्यक्ति धोती कुर्ता, पैजामा कुर्ता में हो या फिर गेरुवा वस्त्र में रहता हो, वेशभूषा कोई महत्व नहीं रखता।

मां बगलामुखी धाम में आयोजित नवरात्रों के शुभ अवसर पर लगातार रोजाना हवन यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है । प्रत्येक दिन विशेष देवी के निमित्त हवन यज्ञ में आहुतियां दी जाती है जो कि रविवार 10/4/2022 तक निरंतर जारी रहेगा। आज मां कात्यायनी देवी जी के निमित्त विशेष जड़ी बूटियों, शहद, पंचमेवा एवं नाना प्रकार के पदार्थों से देवी जी को हवन यज्ञ में अर्पित किया गया।

इस अवसर पर समीर कपूर, बलजिंदर सिंह, राकेश प्रभाकर,गौरव कोहली,ओंकार, गुरबाज सिंह,मनदीप, राजेंद्र कत्याल, अमित कुमार,रोहित बहल, अमरेंद्र कुमार शर्मा, राकेश महाजन, अमरजीत सिंह, जसविंदर सिंह, मनप्रीत सिंह, सुरेंद्र शर्मा, अमरजीत,जानू, बावा जोशी, सुरेंद्र सिंह, संजीव शर्मा, मधुकर कत्याल, मानव शर्मा, अभिलक्षय चुघ, अशोक शर्मा, सुरेंद्र, मुकेश खन्ना,
सौरभ मल्होत्रा, राजेश मैहता, दीलीप कुमार, मोहित बहल, नीटू, साहिल, विनोद खन्ना, सुमित, संजीव, यज्ञदत्त, अश्वनी शर्मा, बावा खन्ना, राजीव, राकेश, ठाकुर बलदेव सिंह, लक्की, सुनील जग्गी, प्रिंस, दिनेश चौधरी, रवि कुमार,पंकज, मानव शर्मा, दीपक सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। आरती उपरांत प्रसाद रूपी लंगर भंडारे का भी आयोजन किया गया













