चंडीगढ़ताज़ा खबरपंजाब

विधायक रमन अरोड़ा ने विधानसभा में उठाया सूर्या एन्क्लेव लैंड इनहांसमेंट का मुद्दा

कहा – वन टाइम सेटेलमेंट स्कीम लागू की जाए

चंडीगढ़/जालंधर, 03 सितंबर (धर्मेंद्र सौंधी) : केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के आप विधायक रमन अरोड़ा ने आज पंजाब विधान सभा में सूर्या एन्क्लेव का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। विधायक रमन अरोड़ा ने माननीय विधानसभा स्पीकर के माध्यम से सदन में जानकारी देते हुए बताया कि साल 2000 में जब जालंधर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट ने उनके निर्वाचन क्षेत्र में सूर्या एंक्लेव कालोनी काटी थी तब ट्रस्ट द्वारा इसके विकास के लिए कई बड़े-बड़े वादे किये थे। तब ट्रस्ट द्वारा कहा गया था कि इस कॉलोनी के निवासियों की सुविधा के लिए कम्युनिटी पार्क बनाया जाएगा। बढ़िया सीवरेज प्रणाली का प्रबंध किया जाएगा। पानी के निकास की भी उचित व्यवस्था की जाएगी।

ग्रीन पार्क बनाने के साथ साथ रसोई गैस के लिए अंडरग्राउंड पाइप व अन्य कई सुविधाएं ट्रस्ट द्वारा प्रदान की जाएंगी। विधायक ने बताया कि आज 24 साल बीत जाने के बाद भी ऐसी कोई भी सुविधा ट्रस्ट द्वारा नहीं दी गई है। उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी की सरकार आने के बाद तत्कालीन स्थानीय निकाय मंत्री इंदरबीर सिंह निझर के कार्यकाल में पंजाब सरकार द्वारा वहां सीवरेज की पाइपें डाली गई थीं।

उन्होंने बताया कि अब सूर्या एन्क्लेव के निवासियों से साल 2000 से लैंड इनहांसमेंट की राशि मांगी जा रही है जबकि वहां अलाटमेंट साल 2004में की गई थी। विधायक श्री अरोड़ा के अनुसार तब वहां एक प्लाट की कीमत 10 लाख रुपए थी जबकि अब उस राशि पर भी ब्याज डालकर 10 लाख रुपए और मांगें जा रहे हैं। श्री अरोड़ा ने मांग करते हुए कहा कि ओटीएस (वन टाइम सेटेलमेंट स्कीम) लागू की जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button