क्राइमताज़ा खबरपंजाब

विदेशी छात्रा के साथ पंजाब में दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

खन्ना, 16 फरवरी (ब्यूरो) : पंजाब के खन्ना से एक बहुत ही शर्मनाक घटना सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकरी के मुताबिक लुधियाना जिले के खन्ना में विदेशी छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि छात्र लाइबेरिया से भारत में पढ़ने के लिए आई था। छात्रा गुलजार कॉलेज खन्ना में पढ़ती है।

 

जानकारी के अनुसार एक अन्य विदेशी छात्र ने फ्लैट में पनाह देने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद पीड़िता दिल्ली पहुंची, जहां उसने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद दिल्ली से खन्ना पुलिस को जीरो FIR भेजी गई।

 

इसके बाद खन्ना पुलिस ने विदेशी छात्रा को यहां बुलाकर दुष्कर्म करने वाली विदेशी छात्रा को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी छात्र ने उसे बहला फुसला कर अपने फ्लैट में बुलाया। आरोपी ने उससे फ्लैट में जबरदस्ती की। यहां उसने धमकी दी कि वह किसी से इस बात का जिक्र न करे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button