ताज़ा खबरपंजाब

वाहन चोर गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार, 5 मोटरसाइकिल बरामद…

जालंधर 19 अप्रैल (धर्मेन्द्र सौंधी) : थाना शाहकोट की पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 5 मोटरसाइकिल बरामद हुए है। आरोपियों की पहचान सुरजीत सिंह उर्फ जोगा फीरो निवासी एदलपुर, मनजीत सिंह पुत्र दरबारा सिहं निवासी सारगंवाल, रोहित पुत्र बलविंदर कुमार निवासी सारगंवाल के तौर पर बताई गई है।

जानकारी देते हुए एएसआई लखबीर सिंह ने बताया कि वह अपनी पुलिस पार्टी सहित सलैचा मोड़ के निकट नाकाबंदी पर मौजूद थे। इसी दौरान 2 मोटरसाइकिलों पर सवार 3 युवकों को रोककर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान मोटरसाइकिल चोरी के निकले। जांच के दौरान आरोपियों के कब्जे से 3 और मोटरसाइकिल बरामद हुए। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button