ताज़ा खबरपंजाबराजनीति

वार्ड नंबर 51 और 52 में राजेंद्र बेरी की नुक्कड़ मीटिंग विशाल जनसभा में बदली, रवि कनौजिया साथियों समेत कांग्रेस में शामिल

जालंधर, 12 फरवरी (धर्मेंद्र सौंधी) : केंद्रीय विधानसभा हलका से कांग्रेस के उम्मीदवार राजेंद्र बेरी को वार्ड नंबर 51 और 52 की हिंद समाचार ग्राउंड में हुई नुक्कड़ मीटिंग विशाल जनसभा में बदल गई। इलाके के लोग बड़ी गिनती में इस जनसभा में शामिल हुए और लोगों ने विश्वास दिलाया कि उनको बड़ी लीड से जिताएंगे। विधायक राजेंद्र बेरी ने इलाके के लोगों से कई मुद्दों पर चर्चा भी की। पार्षद परमजोत सिंह शैरी चड्ढा और वार्ड नंबर 52 से पार्षद राधिका पाठक के बेटे करण पाठक की अगुवाई में हुए कार्यक्रम के दौरान लोगों ने कहा कि कांग्रेस की जीत जरूरी है क्योंकि इसी से लोगों को पंजाब में विकास और अखंडता मिलेगी।

इस दौरान कनौजिया बिरादरी के बड़े नेता रवि कनौजिया अपने साथियों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए। रवि कनौजिया ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों को देखकर वह प्रभावित हैं और पूरी बिरादरी उनके साथ हैं। मौके पर संजीव शर्मा मनोज अग्रवाल प्रितपाल सिंह व अन्य मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button