ताज़ा खबरपंजाब

वर्ल्ड पीस हार्मोनी ने पंजाब अध्यक्ष एवं ऑल इंडिया सेक्रेटरी की नियुक्ति की घोषणा की

जालंधर, 17 जुलाई (कबीर सौंधी) : सामाजिक एवं राष्ट्रीय एकता के लिए कार्यरत संस्था वर्ल्ड पीस हार्मोनी द्वारा संगठन के विस्तार एवं जनहित कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं।

संस्था के चेयरमैन हाजी शकील सैफी द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार श्री सुभाष कोहली को पंजाब अध्यक्ष (President of Punjab) तथा श्री पवन कुमार गोयल को ऑल इंडिया सेक्रेटरी (Secretary of All India) नियुक्त किया गया है। यह नियुक्तियां 14 जुलाई 2026 से तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।

संस्था के मुख्य संरक्षक एवं भारत सरकार के केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी के मार्गदर्शन में कार्यरत वर्ल्ड पीस हार्मोनी का उद्देश्य देश में शांति, भाईचारा, सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता तथा मानव सेवा की भावना को मजबूत करना है।

चेयरमैन हाजी शकील सैफी ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि दोनों पदाधिकारी संगठन की विचारधारा के अनुरूप समाज में शांति, सौहार्द एवं राष्ट्रहित के कार्यों को नई गति देंगे तथा संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक सशक्त बनाएंगे।

नवनियुक्त ऑल इंडिया सेक्रेटरी श्री पवन कुमार गोयल ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा देशभर में संगठन को मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।

इसी अवसर पर पंजाब अध्यक्ष श्री सुभाष कोहली ने कहा कि वे पंजाब में संगठन के जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का विस्तार करेंगे तथा समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर शांति, भाईचारे और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button