
जालंधर, 25 सितंबर (कबीर सौंधी) : राष्ट्रीय गीत ‘वन्दे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक एवं गौरवमयी अवसर पर दिनांक 25 सितंबर 2026 को ब्रिगेडियर (रिटायर्ड) जगदीश विद्या मंदिर, लाडो वाली रोड, जालंधर में एक भव्य देशभक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधान रूचि चुग द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेंट सोल्जियर लाॕ कालेज के निर्देशक डा. सुभाष चन्द्र शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधान रूचि चुग , प्रबन्धक डा. रेखा कालिया भारद्वाज , प्रधानाचार्य शिवम गुप्ता , प्रबंध समीति के सदस्य प्रतीक वधवा ,गितिका , रमन शर्मा,उनकी धर्मपत्नी सर्वदा शर्मा , विद्यालय परिवार के सभीम सदस्य एवं बड़ी संख्या में छात्रों एवं अभिभावकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

विद्यालय आने पर सभी का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद आए हुए अतिथियों का विधिवत परिचय करवाया गया। डा० रेखा कालिया भारद्वाज ने वंदे मातरय के परिचय के बारे में विस्तार से बताया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों की सुन्दर प्रस्तुतियां दी। पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया। तत्पश्चात एक स्वर में, एक लय में सामूहिक वन्दे मातरम् का गायन किया गया और देश की एकता-अखंडता को बनाए रखने का सभी ने संकल्प लिया गया।

मुख्य अतिथि डा. सुभाष चन्द्र शर्मा ने अपने उद्बोधन में बच्चों को राष्ट्र सेवा, अनुशासन और एकता का संदेश दिया। विद्यालय की प्रधान रूचि चुग ने आए हुए अतिथियों, अभिभावकों और अन्य सदस्यों का हार्दिक धन्यवाद किया और देश के प्रति उनकी निष्ठा की सराहना की। कार्यक्रम का समापन लड्डू वितरण के साथ किया गया।










