ताज़ा खबरपंजाब

लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों ने लगाया अनिश्चितकाल समय के लिए धरना, माहौल तनावपूर्ण होने की संभावना

लुधियाना, 07 जून (ब्यूरो) : लुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों ने अनिश्चितकाल समय के लिए धरना लगा दिया है। ये धरना हरियाणा सरकार द्वारा गिरफ्तार किए भारतीय किसान यूनियन चंढूनी के राष्ट्रीय प्रधान गुरनाम सिंह चढ़नी की गिरफ्तारी के विरोध में लगाया गया है।

इस बारे में जानकारी देते हुए भारतीय किसान यूनियन चंढूनी के पंजाब प्रधान दिलबाग सिंह गिल ने बताया कि राष्ट्रीय प्रधान गुरनाम सिंह चंढूनी ने सूरजमुखी के MSP रेट के विरोध में हरियाणा में धरना लगाया हुआ था, जहां कल हरियाणा सरकार द्वारा किसानों पर लाठिचार्ज किया गया, जिसमें 1 साथी की मौत हो गई।

वहीं राष्ट्रीय प्रधान गुरनाम सिंह चंढूनी को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि जब तक चंढूनी को रिहा नहीं किया जाता तब तक हमारी यूनियन लाडोवाल टोल प्लाजा पर धरना लगाकर बैठी रहेगी और टोल प्लाजा पर किसी भी वाहन चालक से टोल वसूली नहीं करने दी जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button