ताज़ा खबरपंजाबराष्ट्रीय

रायपुर के रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में धमाका होने से मचा हड़कंप , CRPF के 6 जवान घायल

रायपुर 16 अक्टूबर (ब्यूरो): छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में धमाका होने से CRPF के 6 जवान घायल हो गए हैंं। इनमें से एक की हालत गंभीर है। विस्फोट का कारण शिफ्टिंग के दौरान कारतूस के बक्से में हुए विस्फोट को बताया जा रहा है। रायपुर पुलिस ने चार जवानों के घायल होने की पुष्टि की है।
जानकारी के मुताबिक CRPF की 211वीं बटालियन के जवान स्पेशल ट्रेन से जम्मू जा रहे थे। ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर दो पर खड़ी थी, जब यह विस्फोट हुआ। घटना सुबह करीब 6.30 बजे की है। CRPF ने बताया है कि डेटोनेटर बॉक्स फटने के चलते हादसा हुआ है।हादसे में छह जवान घायल हुए हैं। हवलदार विकास चौहान की हालत गंभीर बताई है। उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल जवानों में चवन विकास लक्ष्मण, रमेश लाल, रविंद्र कर, सुशील, दिनेश कुमार पैकरा शामिल हैं। CRPF के बड़े अधिकारी निजी अस्पताल पहुंचे हैं।

रायपुर पुलिस के मुताबिक CRPF जवानों को जम्मू ले जाने के लिए 22 बोगियों का ट्रेन बुक हुआ था। ट्रेन के बोगी नंबर नौ की गेट के पास डमी कारतूस डेटोनेटर से भरा बैग जवान के हाथ से छूट गया। इसकी वजह से ब्लास्ट हुआ। जिस जवान के हाथ से बैग छूटा वही जवान ज्यादा घायल हुआ है। पुलिस ने चार जवानों के घायल होने की पुष्टि की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button