ताज़ा खबरपंजाब

राधा स्वामी सत्संग घर में करंट लगने से 2 सेवादारों की मौत

लुधियाना, 05 अगस्त (ब्यूरो) : जिले के राधा स्वामी सत्संग घर से दर्दनाक घटना का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक लुधियाना में कस्बा मुल्लांपुर के इलाका भटि्टयां में आज दो व्यक्तियों की करंट लगने से मौत हो गई। दोनों व्यक्ति राधा स्वामी सत्संग घर में सेवादार थे।

बताया जा रहा है कि आज दोनों सेवादार डेरे में बने शैड की सफाई करने जा रहे थे। तभी कुछ दूरी पर मैदान में पड़ी लोहे की सीढ़ी ले जाने लगे तो हाईटेंशन की तारों में सीढ़ी सट गई जिससे दोनों व्यक्ति झुलस गए। हादसे में दोनों सेवादारों ने मौके पर ही मौत हो गई। वहां पर मौजूद सेवादारों ने बताया कि करंट लगते ही तारों में धमाका हुआ और दोनों सेवादारों की मौके पर मौत हो गई। मरने वालों की पहचान महिन्द्र सिंह निवासी प्रतापसिंह वाला और रतन सिंह निवासी तलवंडी के रूप में हुई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button