ताज़ा खबरफिल्मी समाचारमुंबई

राखी सावंत ने अपने पति आदिल खान दुर्रानी पर करवाई FIR दर्ज

मुंबई, 07 फरवरी (ब्यूरो) : बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल राखी सावंत और आदिल खान दुर्रानी की शादी अब टूटती नजर आ रही है। अदाकारा लगातार आदिल को लेकर नए-नए खुलासे करती नजर आ रही है। बीती रात उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा था कि अब उनका और आदिल का रिश्ता हमेशा के लिए खत्म हो गया है। वहीं अब इस मामले में एक और नया मोड आ गया है।

 

राखी सावंत ने अपने पति आदिल दुर्रानी के खिलाफ मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि उन्होंने उनके पैसे और गहने ले लिए हैं। पुलिस ने आदिल दुर्रानी के खिलाफ आईपीसी की धारा 406 और 420 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button