ताज़ा खबरपंजाब

मेयर के ड्राइवर ने लड़की की गोलियां मारकर की हत्या बाद में खुद को मारी गोली

होशियारपुर, 10 जनवरी (ब्यूरो) : पंजाब की जिला होशियारपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है I होशियारपुर में फगवाड़ा रोड पर स्थित पुरहीरां में सोमवार शाम को उस समय माहौल दहशत भरा हो गया जब होशियारपुर के मेयर सुरेंद्र कुमार छिंदा के ड्राइवर मनी ने एक युवती को गोली मारने के बाद खुद को गोली मार ली। घटना में गोली का शिकार हुई युवती की तो मौत हो गई, जबकि मनी गंभीर घायल हो गया। उसे घायल हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जाती है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार दिन में मेयर को माल रोड पर शिमला पहाड़ी के साथ स्थित मेयर हाउस में छोड़ने के बाद मनी किसी काम से जाने के बहाने छुट्टी लेकर चला गया था।

इस दौरान मनी पुरहीरां पहुंचा और वहां उसने एक 28 वर्षीय युवती अमरप्रीत कौर को रिवाल्वर से गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली। युवती की मौके पर ही मौत हो गई और मनी गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इस संबंध में थाना माडल टाउन के एसएचओ हर प्रेम सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वह किसी जांच के सिलसिले में जालंधर में हैं लेकिन पुलिस अधिकारी मौके पर जांच कर रहे हैं। उनका कहना है कि पुलिस मनी का बयान लेने के बाद ही इस बारे में कुछ कह सकेगी। वारदात के लिए जिस हथियार का इस्तेमाल किया गया वह किसका था, इस बारे में पुलिस अभी जांच कर रही है,हालांकि घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस का मानना है कि जल्द ही नहीं पूरे मामले से पर्दा उठाया जाए और इस घटना के कारणों का पता लगाया जाएगा I

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button