ताज़ा खबरपंजाब

मास्टर सलीम की बड़ी मुश्कलें हुई एफआईआर दर्ज, पढ़ें किस थाने में हुई FIR

जालंधर, 20 सितंबर (धर्मेन्द्र सौंधी) : हिमाचल के चिंतपूर्णी मंदिर के पुजारियों को लेकर जालंधर के नकोदर में बाबा मुराद शाह के मेले में विवादित बयान देने वाले सूफी सिंगर मास्टर सलीम के खिलाफ पहली FIR थाना गोराया में दर्ज हो गई। यह FIR हिंदू संगठनों और शिवसेना उद्धव बाला साहेब ठाकरे के विरोध के बाद पुलिस ने दर्ज की है। मास्टर सलीम के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में भारतीय दंड संहिता की धारा 295A के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 मास्टर सलीम ने मां चिंतपूर्णी के बारे और सनातन धर्म के बारे में अभद्र शब्द बोले थे। बुधवार को एसएसपी जालंधर में धरना देना था, लेकिन जालंधर देहात की पुलिस ने 295A एक्ट के तहत मास्टर सलीम के खिलाफ कल देर रात मामला दर्ज कर लिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button