ताज़ा खबरदिल्ली

मास्क पहनना हुआ फिर से ज़रूरी, मास्क न पहनने पर 500 रुपये जुर्माना

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (ब्यूरो) : दिल्ली में बढ़ते कोरोना मामलों के बीच एक बार फिर से सख्त पाबंदियों की वापसी होती दिख रही है। ताजा फैसले में राजधानी में मास्क पहनने को फिर से जरूरी कर दिया गया है। मास्क न पहनने पर 500 रुपये के जुर्माने का प्रावधान किया गया है। कोरोना के मामलों में प्रतिदिन आ रही उछाल के बाद मास्क की वापसी हो गई है। इसके लिए एक SOP भी जारी की जाएगी, जिसमें कोविड प्रोटोकॉल के सख्ती से पालन की बात दर्ज हो सकती है। इसके अलावा DDMA की बैठक में फिलहाल स्कूलों को बंद नहीं करने पर सहमति बनी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button