ताज़ा खबरपंजाब

मार्च में बैंक में रहेगी कई दिन की छुट्टियां, अभी निपटाएं बैंक के सभी काम

दिल्ली, 26 फरवरी (ब्यूरो) : फरवरी महीने के खत्म होने में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं, इसके बाद मार्च महीना शुरू होगा। मार्च का महीना त्योहारों के लिहाज से काफी अहम होता है। इस महीने में महाशिवरात्रि के साथ होली का त्योहार भी काफी अहम है।

वहीं दूसरी ओर गुड फ्राइडे भी इसी महीने में आता है। मार्च में 5 रविवार और दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा 7 दिन अलग-अलग जगहों पर बैंकों में कामकाज नहीं होगा। ऐसे में अगर आपको अगले महीने बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो छुट्टियों की लिस्ट चेक करें लें।

देश में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक

  • 1 मार्च को चापचार कुट के कारण मिजोरम में बंद रहेंगे बैंक
  • 3 मार्च को रविवार होने के कारण सभी राज्य में बंद रहेंगे बैंक
  • 8 मार्च को महाशिवरात्रि के कारण सभी राज्य में बंद रहेंगे बैंक
  • 9 मार्च को दूसरा शनिवार के कारण सभी राज्य में बंद रहेंगे बैंक
  • 10 मार्च को रविवार होने के कारण सभी राज्य में बंद रहेंगे बैंक
  • 17 मार्च को रविवार होने के कारण सभी राज्य में बंद रहेंगे बैंक
  • 22 मार्च को बिहार दिवसबिहार के कारण बिहार में बंद रहेंगे बैंक
  • 23 मार्च को चौथा शनिवार के कारण सभी राज्य में बंद रहेंगे बैंक
  • 24 मार्च को रविवार होने के कारण सभी राज्य में बंद रहेंगे बैंक
  • 25 मार्च को होली/ डोलयात्रा के कारण सभी राज्य में बंद रहेंगे बैंक
  • 26 मार्च को याओसैंग/होली के कारण ओडिशा, मणिपुर, बिहार में बंद रहेंगे बैंक
  • 27 मार्च को होली के कारण बिहार में बंद रहेंगे बैंक
  • 29 मार्च को गुड फ्राइडे के कारण सभी राज्य में बंद रहेंगे बैंक
  • 31 मार्च को रविवार होने के कारण सभी राज्य में बंद रहेंगे बैंक

ऑनलाइन बैंकिंग से जरिए निपटा सकेंगे काम

आप बैंकों की छुट्टी के बावजूद ऑनलाइन बैंकिंग और ATM के जरिए पैसे का लेनदेन या अन्य काम कर सकते हैं। इस सुविधाओं पर बैंकों की छुट्टियों का कोई असर नहीं पड़ेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button