जम्मू-कश्मीरताज़ा खबर

माता वैष्णो देवी यात्रा पर लगी रोक, खराब मौसम के चलते प्रशासन ने लिया फैसला

कटड़ा, 20 जुलाई (ब्यूरो) जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है। भारी बारिश से जहां लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली है वहीं कटड़ा आने वाले माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की दिक्कतें बढ़ गई हैं। ताजा जानकारी के अनुसार खराब मौसम के चलते आज माता वैष्णो देवी की यात्रा स्थगित कर दी गई है।

 

जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश का दौर जारी है। ऐसे में लोगों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने माता वैष्णो देवी की यात्रा को स्थगित करने का फैसला किया है। खराब मौसम के चलते मां वैष्णो देवी की यात्रा सोमवार को भी अस्थाई रूप से स्थगित कर दी गई है। इसके चलते मां भगवती के दर्शनों के लिए आए हुए श्रद्धालुओं में निराशा लग रही है। लेकिन इसके साथ ही श्रद्धालु खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन के इस लिए गए फैसले की सराहना भी कर रहे हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button