ताज़ा खबरपंजाब

माई हीरा गेट पर स्थित किरण बुक शॉप व पंजाब बुक शॉप पर GST विभाग की रेड

जालंधर, 15 अप्रैल (कबीर सौंधी) : माई हीरा गेट पर स्थित किरण बुक शॉप पर जीएसटी विभाग की टीम द्वारा रेड की गई। जीएसटी विभाग की रेड को लेकर किताबों की मार्किट में हड़कंप मच गया। वहीं विभाग द्वारा दुकान में दस्तावेज खंगाले जा रहे है। प्रैस को जानकारी देते हुए जीएसटी स्टेट टैक्स अधिकारी (एडीओ) शैलेंद्र सिंह ने बताया कि रूटीन चैकिंग के लिए आए है।

उन्होंने कहा कि कई दिन पहले भी माई हीरां गेट में दुकानों पर रेड गई थी। वहीं आज दुकान के स्टॉक की जांच की और उनके बिल बुक्स, लूज पेपर्स व अन्य दस्तावेजों को जब्त कर लिया दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी टीमों द्वारा पहले से दुकानों की रेकी की जाती है। जिसके बाद जो दुकानदार ग्राहकों को बिल काटकर नहीं देते उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया जाता है। उन्होंने कहा कि कई महीने पहले कैंपेन चलाई गई थी और दुकानदारों से अपील की गई थी कि दुकानदारों द्वारा ग्राहकों को बिल काटकर दिए जाए। आज जीएसटी विभाग ने माई हीरां गेट इलाके में जीएसटी अधिकारियों ने पंजाब बुक शॉप और इस के इलावा अलग अलग ठिकानों पर छापेमारी की थी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button