ताज़ा खबरदिल्ली

मशहूर एंकर गीतांजलि अय्यर का हुआ निधन

दिल्ली, 08 जून (ब्यूरो) : मशहूर न्यूज एंकर गीतांजलि अय्यर का बुधवार को निधन हो गया. वह 76 साल की थीं. वे दूरदर्शन के लिए करीब तीन दशकों तक अंग्रेजी के समाचार पढ़ती रहीं. अय्यर के निधन से प्रशंसकों में शोक की लहर है. सोशल मीडिया पर अय्यर को श्रद्धांजलि देते हुए कई लोग उनके परिवार के प्रति संवेदना जता रहे हैं. केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी गीतांजलि अय्यर के निधन पर संवेदना जताई

गीतांजलि अय्यर ने कोलकाता के लोरेटो कॉलेज से ग्रेजुएशन की थी. उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से डिप्लोमा भी किया था. वह देश की पहली अंग्रेजी न्यूज एंकरों में से एक थीं. अय्यर 1971 में दूरदर्शन से जुड़ी थीं और चैनल के साथ करियर के दौरान उन्हें चार बार सर्वश्रेष्ठ एंकर का पुरस्कार मिला था. 1989 में उन्हें उत्कृष्ट महिलाओं के सम्मान में दिया जाने वाला इंदिरा गांधी प्रियदर्शिनी पुरस्कार भी मिला था।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button