कोविड -19ताज़ा खबरपंजाब

भारत विकास परिषद् जालंधर कैंट के द्वारा कोविड-19 टीकाकरण कैंप का आयोजन, 150 के करीब लोगों नेे लिया फायदा

जालंधर कैंट, 22 मई (दृव टकियार): भारत विकास परिषद् जालंधर कैंट के द्वारा कोविड19 टीकाकरण कैंप (44+ उम्र के व्यक्तियों के लिए ) 22 मई 2021 दिन शनिवार को बावड़ी धर्मशाला, जालंधर कैंट लगाया गया । जिसमें 150 लोगों को टीका लगाया गया। सिविल अस्पताल की डॉक्टरों की टीम ने सभी को टीका लगाया।


भाविप जालंधर कैंट के प्रधान रजनीश सहगल, सचिव धर्मवीर जिंदल, कोषाध्यक्ष पवन कुमार बंसल, इंदर कालरा, गुरविंदर सिंह लम्बा, तिलक राज शर्मा, तरुण अग्रवाल, राम अवतार अग्रवाल, परशोताम शर्मा, शिव दर्शन अब्बी, नरेश वालिया, जतिन अब्बी, संजय चौहान, अक्षय, शोबित, अभिषेक, विक्की, शुभम, दीपक शर्मा आदि उपस्थित थे।

इस अवसर पर सहगल ने कहा कि हमारे संगठन की ओर से हमेशा जन कल्याण और लोकहित के कार्य किए जाते हैं और भविष्य में भी ऐसे कार्य करते रहेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button