क्राइमताज़ा खबरपंजाब

भाना ग्रुप का साथी राजा पहाड़िया देसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार

जालंधर, 21 अक्तूबर (कबीर सौंधी) : सीआईए स्टाफ की पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से देसी पिस्तौल बरामद की है। भाना ग्रुप के साथी राज कुमार उर्फ राजा पहाड़िया निवासी न्यू मॉडल हाउस को पुलिस ने माता रानी चौंक के पास से देसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस जाच में सामने आया कि आरोपी शहर में बारदात करने की फ़िराक में था, जिसके बाद सीआईए स्टाफ की टीम ने ट्रैप लगाकर आरोपी को बारदात से पहले ही गिरफ्तार कर लिया। 

डीसीपी हरविंदर सिंह विर्क और एसीपी परमजीत सिंह ने बताया कि सीआईए स्टाफ के प्रवारी हरिंदर सिंह टीम सहित नाकेबंदी के दौरान माता रानी चौंक के पास के पास मौजूद थे, जहां गुप्त सूचना मिली कि भाना ग्रुप का साथी राजा पहाड़िया जेल से बाहर आया है और वह बारदात को अंजाम देने कि फ़िराक में है, जिसके बाद सीआईए स्टाफ की पुलिस ने आरोपी को दबोच कर उसके कब्जे से एक देसी पिस्तौल बरामद कर आर्म एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जाँच शरू कर दी है। 

डीसीपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि गैंगस्टर राजा पहाड़िया के खिलाफ जालंधर सहित नई दिल्ली और अमृतसर में भी आर्म्स एक्ट, हत्या, हत्या की कोशिश, अपहरण सहित 10 मामले दर्ज हैं। बता दें कि राजा पहाड़िया पंजाब, हरियाणा और हिमाचल का एक नामी गैंगस्टर है। जो कि पंजाब के गई गैंग के मेंबर ऑपरेट करता और उन्हें हथियार सहित अन्य सामान मुहैया करवाता था।

पुलिस मुख्य तौर पर वारदात को लेकर पूछताछ करेगी। जिससे पता चल सके कि उक्त आरोपी शहर में किस वारदात को अंजाम देने आया हुआ था। बता दें कि गिरफ्तार किया गया आरोपी राज कुमार उर्फ राजा पहाड़िया निवासी गांव मदोल जला, जिला मंडी, हिमाचल प्रदेश (हाल निवासी न्यू माडल हाउस) के खिलाफ थाना भार्गव कैंप में केस दर्ज किया गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button