ताज़ा खबरपंजाब

भाजपा युवा मोर्चा का विस्तार, युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़ की हड्डी : मोहिन्दर भगत

जालंधर (दृव टकियार): भाजपा मंडल न 10 की एक विशेष मीटिंग प्रदेश भाजपा प्रवक्ता मोहिन्दर भगत की देखरेख में मंडल अध्यक्ष दविन्दर भारद्वाज की अध्यक्षता में हुई। भाजपा युवा मोर्चा मंडल 10 के अध्यक्ष कार्तिक गिल ने मंडल अध्यक्ष दविन्दर भारद्वाज और भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष बलजीत प्रिंस के साथ विचार विमर्श करके मंडल नं 10 का विस्तार करते हुए घोषणा की। जिसमें पंकज लूथरा सीनियर उपाध्यक्ष, जॉनी, दीपक अरोड़ा, रजत शर्मा,मोहित कश्यप उपाध्यक्ष, सुनील भगत और नितिन महासचिव, राकेश कुमार , गुलशन भगत, रीषभ (चारू) वर्मा सचिव, हितेश शर्मा सोशल मीडिया इंचार्ज, ललित अरोड़ा को-सोशल मीडिया इंचार्ज, चेतन ऑफिस इंचार्ज और विशाल को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया। इस मौके मोहिन्दर भगत ने युवा मोर्चा की टीम को बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं दी और कहा कि युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़ की हड्डी का काम करेगा। पार्टी को मजबूत करने में अपनी अहम् भूमिका निभाएंगे तथा पार्टी के प्रचार एवं प्रसार में अपना योगदान देंगे। मंडल अध्यक्ष दविन्दर भारद्वाज ने अपने मंडल का विस्तार करते हुए रोज़ी अरोड़ा को भाजपा मंडल 10 का उपाध्यक्ष एवं रोहित शर्मा को भाजपा मंडल 10 का सचिव नियुक्त किया। इस अवसर पर मंडल महासचिव गौरव जोशी, कार्तिक गिल, प्रदीप शर्मा मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button