ताज़ा खबरपंजाब

भाजपा महिला मोर्चा द्वारा बाबा साहिब डाॅ. भीमराव अम्बेडकर की 131 वीं जयंती पर पुष्पांजलि भेंट

बाबा साहेब एक भारतीय विधिवेत्ता, राजनीतिज्ञ, दार्शनिक, अर्थशास्त्री, इतिहासकार थे : मीनू शर्मा

जालंधर,14 अप्रैल (सुमित खैड़ा) : भाजपा महिला मोर्चा द्वारा जिला अध्यक्षा मीनू शर्मा के प्रतिनिधित्व में बाबा साहिब डाॅ भीमराव अम्बेडकर की 131वीं जयंती पर उन्हे पुष्पांजलि भेंट की गई।

इस दौरान अध्यक्षा मीनू शर्मा ने कहा कि डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर के जन्म के उपलक्ष्य में राष्ट्र 14 अप्रैल को डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर जयंती मनाता है।बाबा साहेब एक भारतीय विधिवेत्ता, राजनीतिज्ञ, दार्शनिक, अर्थशास्त्री के साथ-साथ इतिहासकार भी थे। उनका जन्म 14 अप्रैल, 1891 को हुआ था व बाबासाहेब ने समाज को तीन मंत्र  शिक्षित बनने, संघर्ष करने और संगठित रहने के दिए।

भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्षा मीनू शर्मा के साथ किट्टू ग्रेवाल, पल्लवी वर्मा,रजनी गुप्ता, शमां चौहान, संगीता भगत, वंदना प्रभाकर,सीमा रानी, रोजी,अंजू डेविड,नीरू शर्मा,राज अरोड़ा,मीनू कैंट सहित जिले की सभी भाजपा नेत्रियों ने बाबा साहिब को नमन किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button