
जालंधर 12 जून (धर्मेंद्र सौंधी) :भाजपा जालंधर शहरी के जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा ने आज गुजरात के अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश में मारे गए सभी लोगों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए शोक प्रकट किया इस प्लेन हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी जी भी सवार थे और उनका भी इस हादसे में उनका देहांत हो जाने पर गहरा शोक प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि विजय रुपाणी जी एक अनुभवी नेता और एक सच्चे देशभक्त थे जिन्होंने गुजरात के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा ने कहा कि विजय रुपाणी जी की मृत्यु एक अपूरणीय क्षति है और उनके निधन से भाजपा परिवार को गहरा दुख पहुंचा है। उन्होंने कहा कि विजय रुपाणी जी की विरासत और उनके द्वारा किए गए कार्यों को हमेशा याद रखा जाएगा।
भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की और ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। उन्होंने कहा कि भाजपा परिवार विजय रुपाणी जी की स्मृति में एकजुट रहेगा और उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए देश और समाज की सेवा में लगा रहेगा।













