ताज़ा खबरपंजाब

स्वतंत्रता दिवस पर सूर्य एनक्लेव डेवलपमेंट सोसायटी ने झंडा फहरा कर मनाई खुशी : मुकेश वर्मा

जालंधर, 15 अगस्त (कबीर सौंधी) : 15 अगस्त आजादी दिवस सूर्य एनक्लेव डेवलपमेंट सोसाइटी की ओर से अध्यक्ष मुकेश वर्मा की अध्यक्षता में झंडा फहरा कर बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सभी सूर्य एनक्लेव निवासियों ने एक दूसरे का लड्डू से मुंह मीठा करवाया और आजादी दिवस की मुबारकबाद दी।

 वर्मा ने इस मौके पर कहा कि यह आजादी हमें क्रांतिकारियों,भारत माता के वीर सपूतों के बलिदानों से ही मिली है। भारत के शहीदों ने अपने खून से आजादी को अंग्रेजी हुकूमत के हाथों से छीना है। इस अवसर पर सोसाइटी के महासचिव जसजीत सिंह, कोषाध्यक्ष हरीश मल्होत्रा, उपाध्यक्ष सुखविंदर सिंह,

अमरदीप सिंह,सलाहकार प्रोफेसर डॉ शिव कुमार तुली, सतिंदर महाजन, नरेश अरोड़ा, हेमंत मेंह, जगदीश राम, रमन मित्तल, संयुक्त सचिव तरुण भास्कर, रोहित देवेसर,कार्यकारिणी सदस्य सरदारी लाल, लोकेश कुमार, समीर शर्मा, राजीव कुमार, तन्मय मल्होत्रा आदि सभी ने आजादी दिवस पर झंडा फहराया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button