चंडीगढ़ताज़ा खबर

भाजपा का बड़ा ऐलान, पंजाब में अकेले दम पर लड़ेगी नगर निगम चुनाव

चंडीगढ़, 27 अप्रैल (ब्यूरो) : पंजाब में भाजपा के नेताओं ने आज एक अहम बैठक की है। बैठक में फैसला हुआ है कि पंजाब में भाजपा अब आगे कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ मिलकर चुनाव नहीं लड़ेगी। संगरूर लोकसभा सीट पर उप चुनाव और 4 निगमों के चुनाव भाजपा अकेले दम पर लड़ेगी।

भाजपा के नेताओं ने बुधवार को चंडीगढ़ कार्यालय में आगामी चुनावों को लेकर मंथन किया। पंजाब भाजपा प्रभारी दुष्यंत गौतम ने इस दौरान कहा कि वह अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। बाकी केंद्रीय लीडरशिप जो फैसला करेगी, वह मंजूर होगा। मीटिंग में भाजपा के प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा, सहप्रभारी नरिंदर रैना भी उपस्थित रहे।

निगम चुनाव को लेकर सक्रियता


पंजाब के CM भगवंत मान संगरूर लोकसभा सीट से लगातार दूसरी बार सांसद बने थे। इस बार उन्होंने धूरी सीट से चुनाव लड़ा और विधायक बन गए। उन्होंने सीएम पद की शपथ लेने से पहले लोकसभा सीट से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद इस सीट पर जल्द उपचुनाव होंगे।

पंजाब में जालंधर, अमृतसर, लुधियाना और पटियाला नगर निगम के चुनाव इसी साल होने हैं। शहरों में भाजपा का अच्छा आधार है। इसी वजह से वह अकेले चुनाव लड़ने के मूड में है। अभी तक वह अकाली दल से गठबंधन कर चुनाव लड़ती रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button