ताज़ा खबरपंजाब

भाजपा आफिस के बाहर किसानों का रोष प्रदर्शन, हरियाणा के CM का फूंका पुतला

जालन्धर 30 अगस्त (कबीर सौंधी) : हरियाणा में किसानों पर लाठीचार्ज और गिरफ्तारी के खिलाफ आज पंजाब के किसानों ने जालंधर स्थित भाजपा कार्यालय का घेराव किया। जालंधर के शीतला माता मंदिर में स्थित भाजपा कार्यालय के बाहर किसानों ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान वहां भारी संख्या में पुलिस टीम तैनात थी। किसानों द्वारा भाजपा कार्यालय घेरने की सूचना से पुलिस कमिश्नर ने आफिस के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया।

जिससे किसानों को दफ्तर के बाहर ही रोक दिया गया। हरियाणा सरकार के खिलाफ भाजपा आफिस का किसानों ने घेराव करते हुए कहा कि भाजपा किसान विरोधी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किसानों के प्रति कोई हमदर्दी नहीं है। किसानों ने कहा है कि भाजपा को कोई रैली और मीटिंग नहीं करने देंगे। किसानों ने कहा है कि हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर ने किसानों पर लाठीचार्ज करवा कर बड़ा पाप किया है। किसानों ने कहा है कि भाजपा का हर जगह डटकर विरोध किया

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button