ताज़ा खबरपंजाब

भगवंत मान ने ली शपथ ; रस्मी तौर पर मुख्यमंत्री की कुर्सी पर हुए आसीन

चंडीगढ़ 16 मार्च (न्यूज़ 24 पंजाब) : आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान ने बुधवार (16 मार्च) पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में आयोजित कार्यक्रम में पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने भगवंत मान को पद और गोपनियता की शपथ दिलाई।

शपथग्रहण समारोह में आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अलावा दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पंजाब सह प्रभारी राघव चड्‌ढा भी मौजूद रहे। समारोह में पंजाब से करीब सभी शहरों से लोग तथा कई कलाकार भी शपथ समारोह में शामिल होने के पहुंचे। लोगों में शपथ समारोह को लेकर भारी उत्साह देखा गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button