ताज़ा खबरपंजाबराजनीति

बिजली कटौती ने पंजाब की जनता, किसानों और उद्योगों की बढ़ाई मुश्किलें

बड़े-बड़े वादे, लेकिन बिजली नहीं; पंजाब के लोग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं : राजेश कपूर

जालंधर, 30 जून (कबीर सौंधी) : राजेश कपूर, महासचिव, भारतीय जनता पार्टी, जालंधर ने कहा कि पंजाब में लगातार हो रही बिजली कटौती ने आम जनता का जीना मुश्किल कर दिया है। बड़े उद्योग, छोटे उद्योग, दुकानदार, किसान और हर घर आज बिजली संकट से जूझ रहा है। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, महिलाओं को घरेलू कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि बुजुर्गों, मरीजों और आम उपभोक्ताओं के लिए यह स्थिति दिन-प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है।

राजेश कपूर ने कहा कि किसानों को समय पर बिजली न मिलने के कारण सिंचाई प्रभावित हो रही है और उद्योगों का उत्पादन भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। इससे पंजाब की अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार अपने चुनावी वादों पर खरी उतरने में पूरी तरह विफल रही है। चुनाव के समय किए गए बड़े-बड़े दावों और वादों के विपरीत आज प्रदेश की जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार जनता की मूलभूत समस्याओं का समाधान करने के बजाय बड़े-बड़े होर्डिंग, विज्ञापनों और प्रचार-प्रसार में अधिक व्यस्त दिखाई दे रही है। जनता को दिखावा नहीं, बल्कि 24 घंटे निर्बाध बिजली, बेहतर सुविधाएं और किए गए वादों को पूरा करने वाली सरकार चाहिए।

राजेश कपूर ने पंजाब सरकार से मांग की कि बिजली संकट का तत्काल समाधान किया जाए, किसानों को पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराई जाए, उद्योगों को निर्बाध बिजली दी जाए तथा आम जनता को इस गंभीर समस्या से शीघ्र राहत प्रदान की जाए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button