ताज़ा खबरपंजाब

बादल के करीबी दवा व्यापारी पर इनकम टैक्स की रेड

लुधियाना, 24 अगस्त (ब्यूरो) : बड़ी खबर है कि नामी दवा विक्रेता गुरमेल मेडिकल पर आयकर विभाग की तरफ से दबिश दी गई है । आपको बता दे कि गुरमेल मेडिकल स्टोर पंजाब के नामी दवा विक्रेताओं में शामिल है। वहीं ये पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के खास है। बताया जा रहा है रेड करने आई यह टीमें पंजाब और चंडीगढ़ के विभिन्न स्थानों से आई हैं। मिली जानकारी अनुसार सुबह पांच बजे के करीब टीमों ने सभी व्यापारिक परिसरों के बाहर दबिश दी।

इसके अलावा इनके कालेज रोड पर दो घरों के साथ-साथ फिरोजपुर रोड स्थित मेडिवेज अस्पताल में भी टीमें पहुंची। विभागीय अधिकारी इस बारे में अभी कुछ भी बताने से इंकार कर रहे हैं। वहीँ इस छापामारी के चलते लुधियाना की प्रमुख दवा मार्केट पिंडी गली में भी सुबह से हड़कंप मचा हुआ है। दरअसल, कई नामी दवा कंपनियों की एजेंसियां भी गुरमेल मेडिकल के पास है और इनके साथ शहर के अधिकतर कारोबारी व्यापार करते हैं। वहीँ इस कार्यवाही के चलते कई दुकानदारों ने आज दुकानें ही नहीं खोली।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button