क्राइमताज़ा खबरपंजाब

बदमाशों ने शोरूम पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां

अमृतसर, 24 सितंबर (साहिल गुप्ता) : जिला अमृतसर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां देर शाम 2 मोटरसाइकिल सवारों ने पवन कलेक्शन के शोरूम में फायरिंग कर दी।जानकारी के मुताबिक मोटरसाइकिल सवारों ने शोरूम के अंदर आते ही फायरिंग शुरू कर दी, जिस कारण शोरूम की एंट्री पर लगा शीशा टूट गया।

शोरूम में काम करने वाले कर्मचारियों ने छिपकर अपनी जान बचाई। गोली चलाने के बाद उक्त युवक मौके से फरार हो गया। पुलिस स्टेशन लोपोके के एस.एच.ओ. अमनदीप सिंह घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जांच के बाद आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button