चंडीगढ़ताज़ा खबरपंजाबशिक्षा

बढ़ती गर्मी के कारण पंजाब सरकार ने 21 मई से स्कूलों में छुट्टियों का किया ऐलान

चंडीगढ़, 20 मई (ब्यूरो) : पंजाब से बड़ी खबर है। पंजाब सरकार ने स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान कर दिया है। जानकारी के अनुसार कल से राज्य भर के स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान किया गया है। स्कूलों में 21 मई से 30 जून तक छुट्टियां रहेंगी।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने यह फैसला बढ़ती हुई गर्मी के कारण लिया है। पंजाब सरकार ने हीट वेव के चलते समर वेकेशन का ऐलान किया गया है। आपको बता दें कि पंजाब में प्रचंड गर्मी पड़ रही है।

गर्मी को लेकर रेड अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग की ओर से आने वाले दिनों में बढ़ती गर्मी को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। बता दें कि सरकार ने पहले बढ़ती हीट वेव के चलते स्कूलों का समय बदला था जिसके चलते आज से स्कूल सुबह साढ़े 7 बजे से लेकर 12 बजे तक खोलने का फैसला लिया था।

इसके बाद पंजाब में गर्मी का प्रकोप बढ़ते हुए समर वोकेशन छुट्टियां का ऐलान किया गया है। पंजाब में तापमान 46 डिग्री से पार हो रहा है। जिसके चलते गर्मी से अपना भयंकर रूप दिखाना शुरू कर दिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button