ताज़ा खबरपंजाब

प्रेस एसोसिएशन ऑफ स्टेट की पंजाब स्तरीय बैठक संपन्न, पंजाब इकाई का पुनर्गठन

डोगरा तीसरी बार बने प्रेस एसोसिएशन ऑफ स्टेट के पंजाब प्रधान

पत्रकारों की समस्याओं पर मंथन, निडर होकर कर्तव्य निभाने का दिया संदेश

 

जालंधर, 10 अगस्त (कबीर सौंधी) : प्रेस एसोसिएशन ऑफ स्टेट की पंजाब स्तरीय बैठक जालंधर में पंजाब प्रधान जगजीत सिंह डोगरा तथा जालंधर जिला प्रधान राजेश थापा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पंजाब के विभिन्न जिलों से पहुंचे पत्रकारों ने भाग लिया और पत्रकारिता के दौरान पेश आने वाली समस्याओं, चुनौतियों तथा पत्रकारों की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक को संबोधित करते हुए पंजाब प्रधान जगजीत सिंह डोगरा ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और समाज को सही दिशा देने में उनकी अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि आज के समय में फील्ड में काम कर रहे पत्रकारों को अनेक प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जिनके समाधान के लिए संगठन गंभीरता से कार्य करेगा।

पत्रकारों को फील्ड में आ रही मुश्किलों का हल निकाला जाएगा : डोगरा

पंजाब प्रधान जगजीत सिंह डोगरा ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों की आवाज को मजबूती देना और उनके हितों की रक्षा करना है। उन्होंने कहा कि कई बार पत्रकारों को समाचार कवरेज के दौरान प्रशासनिक अड़चनों, सुरक्षा संबंधी चुनौतियों और अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। प्रेस एसोसिएशन ऑफ स्टेट इन सभी मुद्दों को सरकार और प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाएगी तथा पत्रकारों को हर संभव सहयोग प्रदान करेगी। उन्होंने सभी पत्रकारों से निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित की पत्रकारिता करने का आह्वान किया।

—-प्रेस एसोसिएशन ऑफ स्टेट की पंजाब इकाई की नई कार्यकारिणी

जगजीत सिंह डोगरा – पंजाब प्रधान, डी.एन. मौदगिल – महासचिव, रोहित सिद्ध. – संयुक्त सचिव

मुख्तार सिंह बाठ – चेयरमैन, सतीश शर्मा – सचिव, अशोक शर्मा – वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अतिंदर पाल सिंह – वाइस चेयरमैन, पंकज सोनी – उपाध्यक्ष, रमेश भगत – उपाध्यक्ष, अजय कोहली – सलाहकार

बिट्टू ओबेरॉय – सलाहकार,मोहम्मद कलीम आजाद – उपाध्यक्ष,शिव कुमार – प्रेस सचिव,जसपाल कैन्थ – संयुक्त सचिव, गुरवीर सिंह – सलाहकार, मोहम्मद रफीक आजाद (एडवोकेट) – कानूनी सलाहकार, नरेंद्र सिंह – उपाध्यक्ष, आर.एस. ठाकुर – उपाध्यक्ष, रमेश गाबा – कैशियर’, सुभाष गोरिया – वाइस चेयरमैन, संदीप शर्मा – सलाहकार, दीपक शर्मा – सलाहकार 

बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा करने तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। उपस्थित पत्रकारों ने प्रेस की स्वतंत्रता, सुरक्षा और सम्मान बनाए रखने के लिए संगठन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का भरोसा जताया। इस मौके पर रमेश गाबा ,विकास मोदगिल, अमरजीत सिंह, दविंदर सिंह ,धर्मेन्द्र सौंधी, राजीव धामी, बलराज सिंह ,त्रिलोक साहिल, गौरव गोयल,ज्योति प्रकाश आदि उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button