
जालंधर, 16 जून (कबीर सौंधी) : कमिश्नरेट पुलिस ने शेर सिंह कॉलोनी स्थित गुरु रामदास एन्क्लेव में हुए चर्चित हत्या मामले की गुत्थी सुलझाते हुए मुख्य आरोपी दीपक कुमार सिंह को झारखंड से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया, जिसके दौरान हत्या में इस्तेमाल किए गए चाकू और दातार भी बरामद कर लिए गए।
पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि मामले की जांच के लिए एडीसीपी-2 राकेश कुमार यादव और एसीपी वैस्ट आतिश भाटिया की निगरानी में विशेष जांच टीम गठित की गई थी। जांच में सामने आया कि मृतक तनिष अरोड़ा उर्फ ननी और आरोपी दीपक के बीच करीब 50 हजार रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था।









