ताज़ा खबरपंजाबराजनीति

पूर्व पार्षद अरुणा अरोड़ा ने छोड़ी कांग्रेस, आम आदमी पार्टी में हुई शामिल

जालंधर, 10 दिसंबर (कबीर सौंधी) : जालंधर में आम आदमी पार्टी ने लगातार बड़े चेहरे अपने खेमे में शामिल कर राजनीतिक हलचल तेज कर दी है। बीते दिन पूर्व मेयर जगदीश राजा और उनकी पत्नी पूर्व डिप्टी मेयर अनिता राजा की जॉइनिंग के बाद, आज पार्टी ने कांग्रेस के दिवंगत नेता मनोज अरोड़ा की पत्नी और पूर्व पार्षद अरुणा अरोड़ा को भी अपने साथ जोड़ लिया। उनके बेटे अंशुल अरोड़ा ने भी आप की सदस्यता ग्रहण की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button