ताज़ा खबरपंजाब

पुलिस विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 पुलिसकर्मी को किया सस्पेंड

पटियाला, 17 मार्च (ब्यूरो) : पंजाब से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस विभाग ने पटियाला में 12 पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया है। पटियाला में सेना के कर्नल और उनके बेटे से बेरहमी से मारपीट के मामले में पुलिस विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है।

45 दिनों के भीतर पूरी कर ली जाएगी जांच

पूरा विवाद पार्किंग को लेकर हुआ था। एसएसपी नानक सिंह ने कहा कि सभी पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं, यह जांच 45 दिनों के भीतर पूरी कर ली जाएगी।

कर्नल की पत्नी ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उनके पति पुष्पिंदर सिंह बाठ और बेटे अंगद सिंह को इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह ढिल्लों, इंस्पेक्टर हैरी बोपाराय और इंस्पेक्टर रौनी सिंह समेत करीब 10 पुलिसकर्मियों ने डंडों, बेसबॉल बैट और तेज धारदार हथियारों से बेरहमी से पीटा।

यह घटना पटियाला राजिंद्रा अस्पताल के पास एक ढाबे के पास का है। इस दौरान उनके पति को गंभीर चोटें आईं, और उनका बायां हाथ टूट गया। पीड़िता का आरोप है कि वह लगातार सिविल लाइंस, पटियाला पुलिस स्टेशन के चक्कर लगा रही हैं, लेकिन अभी तक एफआईआर भी दर्ज नहीं की गई।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button