ताज़ा खबरपंजाब

पुलिस की बड़ी रेड में इंडिया-श्री लंका मैच पर सट्टा लगा रहे मशहूर बुकी समेत 4 काबू

जालंधर, 23 जुलाई (कबीर सौंधी) : कमिश्नरेट पुलिस के सी.आई.ए. स्टाफ ने इंडिया-श्रीलंका मैच पर बुक लगा रहे मशहूर बुकी को पुलिस ने काबू कर लिया है। पता चला है कि पुलिस ने बड़े बुकी समेत 4 बुकीज़ को काबू करके अटैची, मोबाईल, कार, एक्टिवा, नकदी बरामद की है। सी.आई.ए. स्टाफ की बुकीज़ को पकड़ कर सी.आई.ए. स्टाफ ला रही है।

जानकारी के मुताबिक कमिश्नरेट पुलिस के सी.आई.ए. स्टाफ के इंस्पेक्टर रमनदीप की टीम को सूचना मिली थी कि इंडिया श्रीलंका मैच पर बुकीज़ द्वारा सट्टा लगवाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मकसूदां ईलाके में रेड करके चार बुकीज़ को काबू करके मैचों पर सट्टा लगाने वाले 2 अटैची, भारी मात्रा में मोबाईल, लैपटॉप इत्यादि सामान बरामद किया है।

सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने मशहूर बुकी क्रोकरी, विशू सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। सूत्रों का कहना है कि लवली वालिया के खिलाफ पहले भी कई अपराधिक मामले दर्ज हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button