ताज़ा खबरपंजाब

पुलिस और गैंगस्टर के बीच हुई मुठभेड़, 1 गैंगस्टर गिरफ्तार

पटियाला, 01 फरवरी (ब्यूरो) : पंजाब के पटियाला से बड़ी खबर है। पटियाला पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ के दौरान एक गैंगस्टर के करीबी को पिस्टल सहित गिरफ्तार कर लिया गया। बता दें कि पटियाला पुलिस व बदमाशों के बीच आज एक मुठभेड़ होने की घटना सामने आई है जिस दौरान 1 आरोपी को 2 पिस्टलों सहित गिरफ्तार किया गया है।

पटियाला के एसएसपी ने बताया कि पटियाला पुलिस ने गैंगस्टर के करीबी को धर दबोचा है, जिससे कि 2 पिस्टल भी बरामद हुई हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पवन नाम के गैंगस्टर को पुलिस टीम पिछले काफी समय से फालो कर रही थी, जोकि मध्य प्रदेश से हथियार मंगवा कर पटियाला में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देना चाहता था।

सूचना मिलने पर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान आज ब्रेजा गाड़ी में सवार उक्त गैंगस्टर को रुकने का इशारा किया तो इसने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी फायर किए, जिस दौरान एक गोली इस गैंगस्टर की टांग में लगी, जिसके बाद उसे पिस्टल सहित गिरफ्तार कर लिया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button